धर्म क्या है? What is Religion ?
साधारण शब्दों में धर्म के बहुत से अर्थ हैं जिनमें से कुछ ये हैं- कर्तव्य, अहिंसा, न्याय, सदाचरण, सद्गुण आदि। धर्म का सही मायने में धारण करना और समझा धर्म भारतीय संस्कृति और दर्शन की प्रमुख संकल्पना है। धर्म के मुख्यतः दो आयाम हैं। एक है संस्कृति जिसका संबंध बाहर से है। दूसरा है अध्यात्म, जिसका संबंध भीतर से है। धर्म का तत्व भीतर है, मत बाहर है। तत्व और मत दोनों का जोड़ धर्म है। तत्व के आधार पर मत का निर्धारण हो, तो धर्म की सही दिशा होती है। मत के आधार पर तत्व का निर्धारण हो, तो बात कुरूप हो जाती है। 'धर्म' शब्द का पश्चिमी भाषाओं में कोई तुल्य शब्द पाना बहुत कठिन है।![]() |
wikipedia |
हिन्दू धर्म
सनातन धर्म में चार पुरुषार्थ स्वीकार किए गये हैं जिनमें धर्म प्रमुख है। तीन अन्य पुरुषार्थ ये हैं- अर्थ, काम और मोक्ष।गौतम ऋषि जी का कहना हैं - 'यतो अभ्युदयनिश्रेयस सिद्धिः स धर्म।' ''जिस काम के करने से अभ्युदय और निश्रेयस की सिद्धि हो वह धर्म है''
मनु ने धर्म के दस लक्षण बताये हैं:
धृतिः क्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रहः।
धीर्विद्या सत्यमक्रोधो, दशकं धर्मलक्षणम् ॥
ये दस धर्म के लक्षण हैं।
2. क्षमा (दूसरों के द्वारा किये गये अपराध को माफ कर देना, क्षमाशील होना)
3. दम (अपनी वासनाओं पर नियन्त्रण करना)
4. अस्तेय (चोरी न करना)
5. शौच (अन्तरङ्ग और बाह्य शुचिता)
6. इन्द्रिय निग्रहः (इन्द्रियों को वश मे रखना)
7. धी (बुद्धिमत्ता का प्रयोग)
8. विद्या (अधिक से अधिक ज्ञान की पिपासा)
9. सत्य (मन वचन कर्म से सत्य का पालन)
10. और अक्रोध (क्रोध न करना)
''धर्म की कसौटी कहती है'' जो अपने अनुकूल न हो वैसा व्यवहार दूसरे के साथ नहीं करना चाहिये
श्रूयतां धर्म सर्वस्वं श्रुत्वा चैव अनुवर्त्यताम्।
आत्मनः प्रतिकूलानि, परेषां न समाचरेत् ॥
''धर्म का सर्वस्व क्या है,
सुनो और सुनकर उस पर चलो !
अपने को जो अच्छा न लगे,
वैसा आचरण दूसरे के साथ नही करना चाहिये''
विश्व के सभी बड़े धर्मों में सबसे पुराना धर्म है। हिन्दू धर्म संस्कृत : में हम जिसे सनातन धर्म कहते है ये वेदों पर आधारित धर्म है, जो अपने अन्दर कई अलग अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, पर इसके ज़्यादातर उपासक भारत में हैं और विश्व का सबसे ज्यादा हिन्दुओं का प्रतिशत नेपाल में है। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन असल में ये एकेश्वरवादी धर्म है।
हिन्दी में इस धर्म को सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इंडोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है " हिन्सायाम दूयते या सा हिन्दु " अर्थात जो अपने मन वचन कर्म से हिंसा से दूर रहे वह हिन्दु है और जो कर्म अपने हितों के लिए दूसरों को कष्ट दे वह हिंसा है।
इस जीवन की कितनी गरिमा है। इस जीवन की कितनी क्षमता है। अनंत आनन्द का खजाना, जो हमारे भीतर है, उसकी ओर हम पीठ करके जीते हैं। महर्षि नारद की तरह फिर कोई संत आता है हमारे बीच। कभी बुद्ध, कभी महावीर, कभी कृष्ण, कभी राम, कभी गुरुनानक, कभी गुरु अर्जुनदेव, कभी दादू, कभी दरिया, कभी रैदास, कभी मीरा, कभी सहजो, कभी दया बनकर आता है और हमसे कहता हैं कि चलो! उस मानसरोवर को चलो, जहाँ से तुम आए हो।
ConversionConversion EmoticonEmoticon