Premium Sponsor

जानिए आखिर क्यों गाडियों के Tyre सिर्फ़ ‘काले’ रंग के होते हैं

 जानिए आखिर क्यों गाडियों के Tyre सिर्फ़ ‘काले’ रंग के होते हैं



कुछ चीजें हमारे सामने से रोज गुजरूती हैं और हर रोज उनका सामना हमसे होता है, लेकिन कभी हम उनके बारे में ये नहीं सोचते की ऐसा क्यो होता है। ऐसे ही कभी आपने सोचा है कि आपकी गाड़ी के टायर Tyre हमेशा काले रंग के ही क्यों होते हैं। या फिर दुनिया भर में काले रंग के ही टायर क्यों होते हैं। जानिए काले टायर के पीछे क्या है राज़, क्यो होता है ऐसा।


Tyre रबर का रंग स्लेटी

आमतौर पर रबर का रंग स्लेटी होता है। लेकिन जब टायर को बनाया जाता है तो इसके रंग में परिवर्तन होता है, टायर बनाने की इस प्रक्रिया को वल्कनाइजेशन कहते हैं। प्राकृतिक रबर यानी लेटेक्स में कार्बन ब्लैक मिलाते हैं ताकि वह मजबूत रहे, रबर जल्दी न घिसे।

8 हज़ार किलोमीटर चल

अगर सादा रबर का टायर 8 हज़ार किलोमीटर चल सकता है तो कार्बन युक्त टायर एक लाख किलोमीटर चल सकता है। काले कार्बन की भी कई श्रेणियां होती हैं। इसमें सल्फर भी मिलाते हैं।

कार्बन ब्लैक के कारण

कार्बन ब्लैक के कारण यह काला हो जाता है। इससे यह अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बच जाता है। यों आपने बच्चों की साइकिलों में सफेद, पीले और दूसरे रंगों के टायर देखे होंगे।

कारों के सफेद टायर भी होते थे

बीसवीं सदी के पहले-दूसरे दशक में कारों के सफेद टायर भी होते थे। यों हाल के वर्षों तक ह्वाइटवॉल टायरों का प्रचलन रहा है जिनमें टायर का साइड वाला हिस्सा सफेद होता था। सोर्स 

Previous
Next Post »